Home छत्तीसगढ़ रतन टॉकीज बेमेतरा में ‘द बिरनपुर फाइल्स’ देखने पहुंचे जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या...

रतन टॉकीज बेमेतरा में ‘द बिरनपुर फाइल्स’ देखने पहुंचे जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

10
0

 

थानखम्हरिया। आज बेमेतरा स्थित रतन टॉकीज में ‘द बिरनपुर फाइल्स’ फिल्म के प्रदर्शन के दौरान साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू सहित कई जनप्रतिनिधि फिल्म देखने पहुंचे। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि योगेश तिवारी, जनपद अध्यक्ष साजा जितेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं परमेश्वर वर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने फिल्म को सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की फिल्मों से समाज को जागरूकता मिलती है और वास्तविक घटनाओं से लोगों को सीख लेने का अवसर मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here