Home छत्तीसगढ़ जिला भाजपा कार्यालय, बलौदाबाजार में संगोष्ठी का आयोजन

जिला भाजपा कार्यालय, बलौदाबाजार में संगोष्ठी का आयोजन

86
0

बलौदाबाजार- भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जन्मजयंती के पावन अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय, बलौदाबाजार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में रंजना साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी एवं पूर्व विधायक धमतरी) उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में डॉ. अम्बेडकर के विचारों, उनके संविधान निर्माण में योगदान तथा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भी महिला आरक्षण भी लाने का प्रयास किया
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने हेतु प्रेरित किया गया। संगोष्ठी के माध्यम से सामाजिक समरसता एवं समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने कहा बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
मुख्य रूप सेप्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप जिला अध्यक्ष आनंद यादव जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय राव शहर अध्यक्ष राकेश ध्रुव प्रदेश सह संयोजक टेसू लाल धुरंधर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेई मंडल अध्यक्ष राकेश ध्रुव रजनी केशरवानी रीटा केशरी केजू दास जी जिला अध्यक्ष चरण दास जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रणम पाण्डे शहर अध्यक्ष तरुण वर्मा पुरुषोत्तम सोनी जिला मीडिया प्रभारी आलोक अग्रवाल नीलम सोनी रितेश श्रीवास्तव हितेश रात्रे राहुल सोनी श्रीमती सरिता मार्के वेदांत रजक योगेश वर्मा मणि कांत मिश्रा नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र म्हाले भूपेंद्र पार्षद अमितेश नेताम शशि शुक्ला धनंजय साहू धनेश्वरी वर्मा राहुल अग्रवाल आयुष शर्मा मंच का संचालन महामंत्री विजय यादव एवं आभार जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता वर्मा ने किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here