ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल में आज PTM के साथ दीक्षांत समारोह (Graduation Ceremony) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभी सम्माननीय अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने गीत एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।

अतिथियों के उद्बोधन के बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।
दीक्षांत समारोह का थीम बच्चों एवं अभिभावकों को अत्यंत आकर्षक और सराहनीय लगा। विशेष रूप से UKG के नन्हे विद्यार्थियों को शैक्षणिक पोशाक (गाउन/हूड) पहनाकर दीक्षांत डिग्री प्रदान की गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
अभिभावकों ने अपने फीडबैक में विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास पर भी ध्यान देता है। परीक्षा जैसे विषयों को भी कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत कर बच्चों को भयमुक्त बनाना और उन्हें आनंद के साथ सीखने का अवसर देना सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर प्रिंसिपल मैम ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के परिश्रम, समर्पण और लगन का प्रतिफल है। सफल विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।




