Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 61...

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 61 आवेदन प्राप्त

18
0

 

ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया

बेमेतरा । जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने की।
जनदर्शन में जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान कई मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर एवं दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर तत्काल निराकरण कराया गया। प्रशासन की सक्रियता से कई आवेदकों को मौके पर ही राहत मिली, जिससे उनमें संतोष एवं विश्वास का माहौल दिखाई दिया।


आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य मामलों को टीएल पंजी में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में समाधान के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैटरी चालित ट्रायसायकल वितरण, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने तथा आम रास्ता खुलवाने जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निराकरण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here