Home छत्तीसगढ़ मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्तियों-कपड़े में लगाया आग, आरोपी गिरफ्तार

मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्तियों-कपड़े में लगाया आग, आरोपी गिरफ्तार

21
0

कोरबा जिले कटघोरा थाना के के जटगा चौकी क्षेत्र मे एक युवक ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। उत्पात मचाते हुए पहले शिव मंदिर में आग लगाई, फिर तालाब किनारे स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर वहां भी आगजनी की।

कोरबा जिले कटघोरा थाना के के जटगा चौकी क्षेत्र मे एक युवक ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। उत्पात मचाते हुए पहले शिव मंदिर में आग लगाई, फिर तालाब किनारे स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर वहां भी आगजनी की। इतना ही नहीं, युवक ने तालाब के पास स्थापित शिवलिंग को उखाड़कर पानी में फेंक दिया। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है, खासकर इसलिए क्योंकि कुछ महीने पहले भी इसी परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा बदमाशी की जा चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एसडीओपी कटघोरा विजय राजपूत और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने हालात का जायजा लेते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बैकुंठपुर निवासी रोहित खैरवार के रूप में हुई है, जो जटगा अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इस मामले में SDOP कटघोरा विजय सिंह राजपुत ने बताया कि सूचना मिली कि एक मंदिर में एक युवक के भगवान के कपड़े पहन और मूर्तियों को चला दिया है वही उसके बाद पास स्थित एक शिव मंदिर में शिवलिंग को तोड़कर नदी में फेंक दिया है इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी बैकुंठपुर का रहने वाला है और वह यहां किसी रिश्तेदार के यहां आया हुआ था शराब के नशे में था कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी इस सब की जांच की जारी है फिलहाल मुलाइजा करकर वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here