पूज्य संतों के सान्निध्य में धर्ममय वातावरण, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया । रायपुर के नवकार नगर, लालपुर में आयोजित नवकार प्रेमोत्सव एवं भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में पूर्व विधायक लाभचंद बाफना शामिल हुए। इस अवसर पर पंजाब के महामहिम राज्यपाल Gulab Chand Kataria की गरिमामयी उपस्थिति रही।
धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण इस आयोजन में पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने पूज्य संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान खरतरगच्छाचार्य पूज्य आचार्य श्री जिनपीयूषसागरसूरी जी म.सा., पूज्य मुनि श्री सम्यकरत्नसागर जी म.सा., आचार्य श्री विनय कुशलमुनि जी म.सा. एवं साध्वी श्री स्नेहयशा श्रीजी म.सा. के दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त हुए।

संतजनों के सान्निध्य में आयोजित यह भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। महोत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की भक्ति भावना एवं उत्साह ने पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया।
इस अवसर पर समाज की एकता, संस्कारों एवं आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया। पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने कहा कि संतों का सान्निध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं सद्मार्ग की प्रेरणा प्रदान करता है।
कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं एवं आशीर्वाद के साथ हुआ, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।




