Home छत्तीसगढ़ 04 नग गौवंश से भरी पिकअप वाहन जब्त, 10 लाख 60 हजार...

04 नग गौवंश से भरी पिकअप वाहन जब्त, 10 लाख 60 हजार रुपए की संपत्ति सहित आरोपी गिरफ्तार

26
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया । थाना साजा पुलिस टीम ने मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 04 नग गौवंश (भैंसी एवं पड़वा) से भरी एक पिकअप वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी केशव चौहान, उम्र 42 वर्ष, निवासी देवरबीजा, चौकी देवरबीजा, थाना एवं जिला बेमेतरा सहित अन्य गौवंश सेवकों ने थाना साजा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 12 एवं 13 मई 2026 की मध्य रात्रि गौ तस्करी की सूचना मिलने पर गौवंश सेवकों ने मुखबिर की सूचना के आधार पर साजा-कोदवा रोड स्थित मंदिर के पास घेराबंदी की।
इस दौरान पिकअप वाहन क्रमांक CG10 BZ 0763 को रोका गया, जिसका चालक गंगाराम केंवट वाहन में भैंसों को ठूस-ठूस कर बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन करते पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक Ramakrishna Sahu ने आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
विवेचना के दौरान 04 नग गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपए तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक CG10 BZ 0763 सहित कुल 10 लाख 60 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी गंगाराम केंवट, पिता कृष्णा केंवट, उम्र 36 वर्ष, निवासी कछार, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर 13 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, उपनिरीक्षक बनवाली राम सोनकर, प्रधान आरक्षक विजेंद्र सिंह, फागेश्वर देशमुख, आरक्षक अर्जुन ध्रुव, मोतीलाल जायसवाल सहित थाना स्टाफ एवं गौ सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here