Home छत्तीसगढ़ *सर्किट हाउस बेमेतरा में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लगाया ‘एक पेड़...

*सर्किट हाउस बेमेतरा में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

7
0

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

*बेमेतरा।* छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने बेमेतरा प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में आंवले का पौधारोपण कर वसुंधरा को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक मजबूत संदेश दिया।
पौधरोपण के पश्चात राज्यपाल श्री डेका ने उपस्थित अधिकारियों और आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। तेजी से बदलते मौसम चक्र और वैश्विक तापमान को नियंत्रित करने के लिए हर नागरिक को अपने जीवन में पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अपनी माता जी के सम्मान में लगाया गया यह पौधा न केवल पर्यावरण को समृद्ध करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जीवनदायी साबित होगा।

*अधिकारियों और आमजनों से की अपील*
राज्यपाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिले में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाएं और लगाए गए पौधों की उचित देखभाल व सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे इस मानसून और विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसके बड़े होने तक उसकी जिम्मेदारी लें।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, डी आई जी राम कृष्ण साहू, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल महोदय की इस मुहिम की सराहना करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here