नरेन्द्र कुमार सेन
गरियाबंद- ।न्यू सर्किट हाउस में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
गरियाबंद के न्यू सर्किट हाउस में रविवार सुबह करीब 6:30 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग स्टोर रूम से शुरू होकर किचन तक फैल गई
आग की चपेट में आने से फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन सहित बड़ी मात्रा में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई

घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



