Home छत्तीसगढ़ उरला के डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

उरला के डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

7
0

 

रायपुर, औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शनिवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्र के उक्त स्थान पर टायर जलाकर डामर बनाया जाता है। फैक्ट्री में कई लोगो के फंसे होने की खबर है। हालांकि दमकल और उरला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सैंपल लेने के दौरान वाल्व बंद नहीं होने से गर्म पदार्थ बाहर बह गया और ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही सेल्फ इग्नीशन की प्रक्रिया शुरू हो गई, जिससे आग भड़क उठी। घटना के दौरान सैंपल ले रहे एक कर्मचारी के हाथ में हल्की चोट आई है। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में कुछ समय के लिए धुएं का गुबार छाया रहा। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। वहीं दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here