Home छत्तीसगढ़ हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला

हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला

6
0

नई दिल्ली : एक तरफ शांति वार्ता को लेकर अमेरिका और ईरान की तरफ से दावे किए जा रहे हैं, तो वहीं एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव भड़क उठा है। इजरायल ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं।
अलजजीरा के मुताबिक, इजरायली सेना ने पुष्टी की है कि उसने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर सटीक हमले किए हैं। इन इलाकों को सामूहिक रूप से दहिया कहा जाता है। यह राजधानी दक्षिण में मौजूद हैं। यह हमला इसलिए अहम माना जा राह है, क्योंकि ईरान ने पहले राजधानी पर हमलों को लेकर रेड लाइन की सीमा तय की थी। उस वक्त जब इजरायल ने हमला किया तो तेहरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागकर जवाब दिया। इससे टकराव का एक और दौर शुरू हो गया। अब यह सब अचानक नहीं हुआ है, बल्कि इसके पीछे पिछले के कुछ घटनाक्रम रहे हैं।
अलजजीरा के मुताबिक, बातचीत के दौरान जब अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता होने वाला होता है, तो लेबनान के हालात जोखिम भरे हो जाते हैं। इससे पहले 8 अप्रैल को पहली बार सीजफायर हुआ था। वह युद्ध का अबतक का सबसे घातक दिन था। दिनभर दहिया के लोगों से बात करने पर उनकी चिंता साफ नजर आ रही है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काटज ने संयुक्त बयान में कहा कि यह हमला हिज्बुल्लाह की तरफ से इजरायली इलाके में की गई गोलीबारी के जवाब में किया गया है। यह हमला लेबनान के सशस्त्र समूह की तरफ से उत्तरी इजरायल की ओर कई ड्रोन दागे जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इजरायल लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। उसकी सेना ने दक्षिणी लेबनान में घुसकर कब्जा कर लिया है। रोजाना घातक हवाई हमले भरी कार्रवाई की जा रही है।

दहिया के लोगों से बात करने पर उनकी चिंता साफ नजर आ रही है। वे घबराए हुए थे। उन्हें डर था कि कुछ ऐसा होने वाला है। ऐसे में दो बातें हो सकती है। एक तो यह कि इजरायल लेबनान के नए इलाकों में घुसने की कोशिश करे। जैसा हमने नबातिह शहर में देखा, तो दूसरी बात यह हो सकती है कि कोई उकसावे वाली कार्रवाई हो। जैसे बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हुआ हमला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here