Home छत्तीसगढ़ नगर पालिका और पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

नगर पालिका और पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

7
0

 

रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पदस्थ 18 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार रायपुर नगर निगम के जोन आयुक्त अरुण कुमार ध्रुव को मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाकर दंतेवाड़ा भेजा गया है। वहीं दंतेवाड़ा में पदस्थ वी.के.एस. पलदास को नगर पंचायत भोपालपटनम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में कवर्धा, धमधा, दीपका, गौरेला, चांपा, आरंग, कोंडागांव और दंतेवाड़ा समेत कई नगरीय निकाय शामिल हैं। रोहित कुमार साहू को कवर्धा से धमधा, राजेश गुप्ता को दीपका से गौरेला और सचिन गुप्ता को बेरला से कोंडागांव स्थानांतरित किया गया है। वहीं शीतल चंद्रवंशी को आरंग से चांपा भेजा गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना स्थल से कार्यमुक्त होकर 7 दिनों के भीतर नई जगह कार्यभार ग्रहण करना होगा। तय समय में जॉइनिंग नहीं करने पर पुराने स्थान से वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। यदि वेतन निकाला जाता है तो संबंधित नियंत्रण अधिकारी के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के उप सचिव द्वारा जारी किया गया।प्रदेश में नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here