Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाती छायाचित्र प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाती छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक दीपेश साहू ने किया अवलोकन

13
0

 

“विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत आयोजित प्रदर्शनी में दिखी भारत के विकास की झलक

बेमेतरा- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में संचालित “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत बेमेतरा जिले के बेसिक स्कूल ग्राउंड स्थित गांधी भवन में आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आज बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की तथा आयोजन की सराहना की।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत तथा अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। आज विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा और प्रभाव निरंतर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए अनेक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णयों के सकारात्मक परिणाम देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

विधायक श्री साहू ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो रही है, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।

उन्होंने जिलेवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर श्री मोंटी साहू, श्री धर्मेंद्र साहू सहित प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here