Home छत्तीसगढ़ जिला न्यायालय एवं जिला जेल में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जिला न्यायालय एवं जिला जेल में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

7
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया, । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। योग मन, शरीर और आत्मा के समन्वय का माध्यम है, जो व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

योग प्रशिक्षक एवं अधिवक्ता नरेश कुमार तिवारी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व एवं दीर्घकालिक लाभों की जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला जेल बेमेतरा में भी विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बंदियों को योग के लाभ एवं महत्व से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन, आत्मअनुशासन एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसी क्रम में तालुका विधिक सेवा समिति साजा में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here