राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है। एक युवक को कथित तौर पर जाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख रुपये वसूले गए।
राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है। एक युवक को कथित तौर पर जाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख रुपये वसूले गए। पीड़ित की शिकायत पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बीरगांव गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार ने बताया कि उसकी पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली एक महिला से थी। आरोप है कि महिला ने 6 जनवरी 2026 को उसे अपने घर बुलाया, जहां पहले से एक अन्य महिला भी मौजूद थी। वहां उसे शराब पिलाई गई, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ था। बेहोश होने के बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली गईं। पीड़ित का आरोप है कि दो दिन बाद उसे फिर बुलाकर वे तस्वीरें दिखाई गईं और उन्हें परिवार तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की गई। बदनामी के डर से उसने ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर दी।