अनिल सिंघानिया
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया, । राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दुर्ग जिले के नगरीय निकायों के लिए नामांकित एल्डरमैनों की सूची जारी होने के बाद थानखम्हरिया नगर में हर्ष का माहौल है। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जारी सूची में थानखम्हरिया नगर पंचायत के लिए अनिल सिंघानिया, रोहित भारती एवं बलराम निषाद को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

रोहित भारती

बलराम निषाद
नियुक्ति के बाद साजा विधायक ईश्वर साहू एवं सांसद विजय बघेल ने तीनों नव नियुक्त एल्डरमैनों को सोशल मीडिया तथा व्यक्तिगत रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता नगर के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों एल्डरमैन नगर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त एल्डरमैन अनिल सिंघानिया वर्तमान में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष हैं। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करते आ रहे हैं। गो सेवा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा मिलनसार एवं व्यवहारिक व्यक्तित्व को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
इसी प्रकार रोहित भारती पूर्व पार्षद एवं पूर्व बूथ अध्यक्ष रह चुके हैं तथा पिछले लगभग 25 वर्षों से पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। वहीं बलराम निषाद, वार्ड क्रमांक 14 के निवासी हैं और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में योगदान दे रहे हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता चंदन अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तीनों एल्डरमैनों की नियुक्ति से स्थानीय निकाय के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनका महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, जिला मंत्री मुन्ना सिंघानिया, प्रिंस छाजेड़, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण चांडक, रमेश जैन, दौलत नाथ योगी यादव, सोनू शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, ज्वाला सिंह राजपूत, हिमांशु वर्मा, संजय सिंघानिया, रौनक मुरारका, राहुल छाबड़ा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, वीरेंद्र सिन्हा, रोशन सिन्हा, प्रवेश नेताम, मनीष रात्रे, भैयाराम लहरे, पार्षद ऋषि तिवारी, ओमपाल, घनश्याम राजपूत, मंडल महामंत्री हरदत्त साहू, आशीष बंसल, पुन्नी तोरण यादव, सरपंच गिरधारी निर्मलकर, राम वर्मा, विनोद सिंघानिया, प्रमोद सिंघानिया, गिरीश शर्मा, पवन मुरारका, अशोक सिंह राजपूत, शरद कुम्भकार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक बंसल, विष्णु जोशी, बंटी जोशी, नटवर सिंघानिया, उज्जवल सिंघानिया, गोपाल अग्रवाल , चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, डॉ. स्वदेश जायसवाल, मनीष ठाकुर, रूद्रेश अग्रवाल, चेतन सिन्हा, वासू बैस, योगेश योगराज साहू, टीकम अग्रवाल, रवि बिंदल, शिवेंद्र बिंदल, लीलू जैन, ललित जैन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने तीनों नव नियुक्त एल्डरमैनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


