Home छत्तीसगढ़ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चिरायु टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चिरायु टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

3
0

 

100 बालिकाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप व सिकल सेल जांच, सैनिटरी पैड वितरित

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया, स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के निर्देश तथा खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत 2 जुलाई को शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बेमेतरा में चिरायु टीम ‘सी’ खंडसरा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विद्यालय में निवासरत सभी 100 छात्राओं का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान छात्राओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप एवं सिकल सेल की जांच की गई। जांच के दौरान सामान्य बीमारियों से पीड़ित पाई गई छात्राओं को मौके पर ही आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय की सभी किशोरी बालिकाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए तथा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, व्यक्तिगत साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।

शिविर में चिरायु टीम के डॉ. दिलीप चंद्रवंशी, डॉ. प्रीति ठाकुर, फार्मासिस्ट बलवंत बंजारे एवं लैब टेक्नीशियन मनीष साहू ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं विद्यालय की अधीक्षिका श्रीमती भारती घृतलहरे सहित समस्त विद्यालयीन स्टाफ ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में बीमारियों की समय रहते पहचान, उपचार एवं आवश्यकतानुसार रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं समुचित विकास को सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here