Home छत्तीसगढ़ पितईबंद मे घर के सामने मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका;...

पितईबंद मे घर के सामने मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; चार संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ

6
0

..नरेन्द्र कुमार सेन 

 

गरियाबंद/राजिम-: राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम पितईबंद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उत्तम भारती के रूप में हुई है। युवक का शव उसके ही घर के सामने बरामद हुआ, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के शरीर पर लोहे के रॉड जैसे भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान दिखाई दे रहे हैं। घटना बीती रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाएगी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here