ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर के नेतृत्व में पाटन विधानसभा के पांचों मंडलों की नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के सेक्टर-5 स्थित निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी की ओर से पूरी टीम ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
सांसद विजय बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जहां पद नहीं बल्कि दायित्व मिलता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने आप सभी पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ खरा उतरना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। महिला मोर्चा संगठन की सशक्त शक्ति है, जो समाज में जनजागरण, सेवा और संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण कार्य करती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा का प्रभावी प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला मोर्चा की नई टीम पूरे उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिव्या कालिहारी, गायत्री साहू (सरपंच), अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष मधुकांता साहू, मंडल महामंत्री वर्षा कश्यप एवं सुनीता साहू, पाटन मंडल अध्यक्ष रेवती सोनकर, ईश्वरी वर्मा, हेमलता पटेल, किरण बंजारे, दीक्षा वैष्णव, सरिता साहू, पूनम, रजनी कुर्रे, जीतेश्वरी सपहा, दीपक साहू, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष जुली सिंह, साधना स्वर्णकार, महामंत्री स्वर्णलता साहू, कोषाध्यक्ष जयलक्ष्मी, आरजाम गांव मंडल अध्यक्ष गायत्री यादव, महामंत्री भानुप्रिया साहू, उपाध्यक्ष कोटेश्वरी साहू, दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष सविता साहू, महामंत्री संगीता शर्मा, कोमल दुबे, सकुन खैरवार, बबीता शर्मा, प्रभा बंजारे, मीनाक्षी शर्मा सहित महिला मोर्चा के सभी मंडलों की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




