Home छत्तीसगढ़ एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ प्रथम प्रांतीय बैठक का कार्यवृत्त

एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ प्रथम प्रांतीय बैठक का कार्यवृत्त

18
0

एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, छत्तीसगढ़
प्रथम प्रांतीय बैठक का कार्यवृत्त
दिनांक: 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अनिल डागा जी के नेतृत्व में प्रथम प्रांतीय बैठक का सफल आयोजन रायपुर में संपन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से ‘ॐ’ के उच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना परिचय देकर बैठक की औपचारिक शुरुआत की।

बैठक में उपस्थित सदस्य
श्री दीपक भीमसरिया जी
श्री चंदन जैन जी
श्री अनिल डागा जी
श्री संजीव रुंगटा जी
श्री अजय मिश्रा जी
श्री नारायण भूषणिया जी
श्री संजीव पोद्दार जी
श्रीमती संगीता मिश्रा जी
श्रीमती लक्ष्मी यादव जी
श्रीमती सरिता पटेल जी
श्रीमती प्रियंका मिश्रा जी
श्रीमती डॉ.अनिता आचार्य जी
श्री पंकज पगार जी
श्री विकास यादव जी
श्री अंकित डागा जी
उपस्थित कार्यकर्ता
श्री विजय कुमार जी
श्री हिम्मन कुमार जी
श्री ओमकार कुमार साहू जी
बैठक में श्री विजय कुराल जी द्वारा देशभर में संचालित एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के विभिन्न प्रकल्पों तथा छत्तीसगढ़ में संचालित सभी प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। ग्रामोत्थान के मूल उद्देश्यों, ग्रामीण विकास, स्वावलंबन एवं समाज के समग्र उत्थान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी वृक्षारोपण अभियान एवं अन्य भावी कार्ययोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान वचन सीड कंपनी की ओर से श्री पंकज पगार जी ने उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के अधिकाधिक उपयोग पर अपने विचार रखे। उन्होंने एकल विद्यालय से जुड़े ग्रामीण परिवारों की पोषण वाटिकाओं के लिए निःशुल्क बीज वितरण की योजना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया।
इसी क्रम में मनोरमा इंडस्ट्रीज के श्री विकास यादव जी ने साल,सरई एवं आम के बीजों से तैयार किए जाने वाले चॉकलेट एवं अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों की जानकारी दी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सरई बीज संग्रहण एवं प्रसंस्करण की विस्तृत प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया।
श्री अंकित डागा जी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदूषण कम करने वाली विशेष घास, नर्सरी विकास तथा व्यापक पौधारोपण को बढ़ावा देने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक के अंत में अध्यक्ष श्री अनिल डागा जी ने किसानों की आय एवं कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन के सहयोग से कार्यकर्ताओं के भूमि में बोर खनन कर कृषि संबंधी आवश्यक सहयोग प्रदान करने के विषय पर विचार साझा किए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ग्रामोत्थान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सेवा, स्वावलंबन एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।
बैठक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने ग्रामोत्थान के उद्देश्यों को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here