Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा के नए पुलिस अधीक्षक बने त्रिलोक बंसल, संभाला पदभार

बेमेतरा के नए पुलिस अधीक्षक बने त्रिलोक बंसल, संभाला पदभार

8
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया । बेमेतरा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) त्रिलोक बंसल (आईपीएस) ने सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रामकृष्ण साहू (आईपीएस) से कार्यभार ग्रहण किया। श्री रामकृष्ण साहू का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में डीआईजी के पद पर हुआ है।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान डीआईजी रामकृष्ण साहू एवं नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने एक-दूसरे का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डीआईजी श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि बेमेतरा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी नई नेतृत्व टीम को भी पूर्ण समर्पण और टीम भावना के साथ सहयोग देंगे। उन्होंने शासन, जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों तथा मीडिया के प्रति सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। इसके बाद डीआईजी रामकृष्ण साहू ने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों की जानकारी देते हुए औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा।
पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों की बैठक लेकर बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण, आमजन से बेहतर संवाद तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
वर्ष 2016 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी त्रिलोक बंसल इससे पूर्व रायपुर, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, कोंडागांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा एसटीएफ बघेरा (दुर्ग) में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी भूषण एक्का, एसडीओपी विनय कुमार, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी शशिकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here