मां मातंगी दिव्यधाम रायपुर के पीठाधीश्वर प्रेमासाई महाराज ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सोमवार को मुलाकात की।
मां मातंगी दिव्यधाम रायपुर के पीठाधीश्वर प्रेमासाई महाराज ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा निवास में धर्म-संस्कृति, सामाजिक, आध्यात्मिक और जनहित आदि अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
प्रेमासाई ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के अध्यक्षीय नेतृत्व में पारित धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम जैसे ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, धार्मिक स्वतंत्रता एवं सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा के मानसून सत्र के कुशल संचालन के लिए मंगलकामना की।
‘अब बस्तर सुरक्षा और समृद्धि की नई पहचान बन रहा’
उन्होंने अपने बस्तर प्रवास के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कभी नक्सलवाद की चुनौतियों से प्रभावित रहा बस्तर आज विकास, शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नई पहचान बना रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों से क्षेत्र में उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर में आयोजित दिव्य दरबारों एवं हिन्दू जगाओ भव्य शोभायात्रा में उमड़ रही जनआस्था और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता समाज में आध्यात्मिक चेतना, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है।

सम्मान के लिए दी बधाई
विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने महाराज को “सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर” सम्मान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण, सेवा, सद्भाव, नैतिक चेतना और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिये सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए अनुकरणीय पहलों के लिए प्रशंसा की।