ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा की माताजी श्रद्धेय श्रीमती शांति वोरा के निधन पर आयोजित अंतिम संस्कार एवं शोक कार्यक्रम में साजा विधानसभा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना शामिल हुए।
इस अवसर पर लाभचंद बाफना ने श्रद्धेय शांति वोरा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धेय शांति वोरा का स्नेहमयी व्यक्तित्व, सरल स्वभाव एवं पारिवारिक संस्कार सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।




