रायपुर।विगत दिनों भिलाई के जीवन ज्योति निःशुल्क नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में भारत विकास परिषद के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिव्यांग बालक,बालिकाओं को समाज सेविका शुभांगी आप्टे द्वारा प्रकाशित की गई ब्रेल लिपि की पुस्तकें भेंट की।जिसमें 3 पुस्तकें गेम्स की,साथ में और 3 पुस्तकें जिसमें श्री हनुमान चालीसा,श्री रामरक्षा स्तोत्र की पुस्तकों का वाचन भी करवाया और गेम भी खिलवाए।बहुत ही होशियार बच्चे है।22 लड़के और 22 लड़कियां है।उन्होंने हमको मन की शक्ति देना गीत की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।भारत विकास परिषद के श्री किशन माहेश्वरी जी और उनके साथ आए अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए नई कपड़े की थैलियां,भारत माता को फोटो और श्री हनुमान चालीसा भेंट की।विद्यालय की प्राचार्या और सभी स्टाफ के सहयोग से बहुत अच्छा कार्यक्रम हुआ।बहुत ही अनुशासित और होशियार बच्चे है।कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार का भी आनंद लिया।




