Home छत्तीसगढ़ कोरबा में नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, शादी का झांसा...

कोरबा में नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

7
0

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा ने अस्पताल मेंबच्चे को जन्म दिया। पूछताछ में छात्रा ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, करतला थाना क्षेत्र के कोलगा इलाके की रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लेकर पहुंचे, जहां उसने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने नियमानुसार इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर प्रारंभिक कार्रवाई की और जीरो पर अपराध दर्ज किया। पीड़िता के बयान के बाद मामला करतला थाना क्षेत्र का होने के कारण प्रकरण संबंधित थाने को भेजा गया।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव का ही युवक आदर्श कुजूर लंबे समय से उससे संपर्क में था। शादी करने का वादा कर वह उसका यौन शोषण करता रहा। जब छात्रा प्रेग्नेंट हुई और उसने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया और उसे रखने से इनकार कर दिया।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवक की उम्र 24 साल लगभग है और पहले उसने कहा कि वो उससे शादी करेगा लेकिन उसने अचानक से इनकार कर दिया। प्रसव होने के बाद युवक और उसके कोई भी परिजन नहीं आये है। उसके बेटी के साथ जो हुआ है न्याय की गुहार लगा रहे है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि पुलिस को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचे जहां जानकारी मिली की दसवीं की छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है जिसके तहत बयान दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता और नवजात दोनों की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here