Home छत्तीसगढ़ नंदकिशोर गोयनका को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

नंदकिशोर गोयनका को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

20
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया।

अग्रोहाधाम के शिल्पी एवं गौसेवा को समर्पित समाजसेवी नंदकिशोर गोयनका को अग्रवाल समाज के विभिन्न संगठनों एवं वरिष्ठ समाजजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नंदकिशोर गोयनका की 15 जुलाई को अग्रवाल समाज के पांचवें धाम अग्रोहा में अंत्येष्टि की गई। वे पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता थे।

नंदकिशोर गोयनका का संपूर्ण जीवन अग्रोहाधाम के नवनिर्माण, गौसेवा एवं समाजसेवा के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उनके निधन को अग्रवाल समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

उनके निधन पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई बेमेतरा के अध्यक्ष अनिल सिंघानिया, सुरेश सिंघानिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, आशीष बंसल, संजय बंसल, गौरव बिंदल, प्रतीक सिंघानिया, साकेत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रूद्रेश अग्रवाल, रौनक मुरारका एवं प्रमोद सिंघानिया सहित समाज के अनेक लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here