Home छत्तीसगढ़ भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए सांसद विजय बघेल, श्रद्धा व...

भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए सांसद विजय बघेल, श्रद्धा व उत्साह के साथ खींचा रथ

3
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया।

भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा नगर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल विभिन्न स्थानों पर आयोजित जगन्नाथ रथयात्राओं में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

रथयात्रा के दौरान पूरा मार्ग “जय जगन्नाथ” के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान की आरती उतारी तथा पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। इसके पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर ट्रस्ट, अखरा पाटन में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद एवं अन्य सेवा व्यवस्थाएं की गईं।

इस अवसर पर राजा पाठक, बाबा वर्मा, रोशन वर्मा, डोनेश्वर साहू, अमरचंद वर्मा, रुपेन्द्र वर्मा, जगनूराम वर्मा, केदार कश्यप, महेंद्र वर्मा, सुनील वर्मा, शरद बघेल, नागेंद्र कश्यप, प्रहलाद कश्यप, राजेश वर्मा, रंजना वर्मा, पुरेंद्र वर्मा एवं नारायण वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा सामाजिक समरसता, भाईचारे और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here