सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हल्की बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे बैठे चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई झुलस गए।

घायल दोनों भाइयों का अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ग्राम नागम में बारिश शुरू हुई थी। इसी समय ये चारों बच्चे एक पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल देख रहे थे। अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली उसी पेड़ पर आ गिरी। बिजली गिरने से चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे बारिश शुरू होने के बाद भी पेड़ के नीचे ही बैठे रहे थे। इसी वजह से यह दुखद हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।