ब्यूरो
चीफ : अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बेमेतरा जिला इकाई द्वारा नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री रामावतार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री श्री महेश अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष श्री अनिल सिंघानिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर परिसर तथा विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

जिला अध्यक्ष अनिल सिंघानिया ने कहा कि “यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है। पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन, छाया, फल एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि आज हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।” उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार संचालित कर रहा है तथा शीघ्र ही समाज की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष बड़े होकर मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी आश्रय का कार्य करते हैं। वे पर्यावरण को शुद्ध रखने, वर्षा के संतुलन को बनाए रखने तथा जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में संजय सिंघानिया, शिवेंद्र बिंदल, सुरेश सिंघानिया, विकास बंसल, प्रमोद सिंघानिया, आशीष बंसल, रौनक मुरारका, यशेष अग्रवाल, कान्हा बिंदल, राकेश जोशी, अंकित बिंदल, नरसिंह केडिया, विश्वनाथ साहू, जगराखन मण्डावी, सब इंजीनियर लालचंद जायसवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सदस्य उपस्थित रहे।




