Home छत्तीसगढ़ PM आवास के बाहर राहुल गांधी के घेराव पर रायपुर में फूटा...

PM आवास के बाहर राहुल गांधी के घेराव पर रायपुर में फूटा गुस्सा: बीजेपी का जंगी प्रदर्शन; सड़क पर उतरे मंत्री

10
0

नीट पेपर लीक मामले में पिछले दिनों नई दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ बीजेपी में काफी आक्रोश है।

नीट पेपर लीक मामले में पिछले दिनों नई दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ बीजेपी में काफी आक्रोश है। इस धरने के विरोध में रायपुर में बीजेपी नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और दयालदास बघेल सहित छह मंत्रियों ने कांग्रेस के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया।

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि कांग्रेस ने पूरे देश में अराजकता का वातावरण पैदा करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में गलत बयानबाजी, अपशब्दों का प्रयोग और उनके आवास पर आंदोलन करके राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश का माहौल खराब करने की कोशिश की है। देव बुधवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर देश में अराजकता एवं हिंसा फैलाने के विरोध में भाजपा रायपुर जिला इकाई की ओर से आहूत कांग्रेस कार्यालय घेराव करने एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित किये।

बीजेपी ने राहुल गांधी से किया सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने राहुल गांधी से सवाल किया कि आखिर वह चाहते क्या हैं? जिस तरीके से बांग्लादेश में अराजकता का माहौल बना हुआ था, हमारे देश में भी राहुल गांधी अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता अभद्र भाषा व अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। संविधान की हत्या खुद करते हैं और संविधान की किताब लेकर दिखाते घूमते हैं। प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने की अमर्यादित राजनीति देखने को कहीं नहीं मिलेगी।  देव ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम कांग्रेस कर रही है। उनके आंदोलन को गलत तरीके से राजनीतिक रंग दे रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश शासनकाल में पीएससी घोटाला कर अपने भाई-भातिजों को पोषित करने का काम तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने किया था और लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर आंदोलन कर रहे लोगों को भड़काने का काम कांग्रेसी कर रहे हैं, ‘बिलो दि बेल्ट’ की राजनीति करना राहुल गांधी और कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र हो गया है। कांग्रेस सोचती है कि वह जितनी नकारात्मक राजनीति करेगी, भाजपा नेताओं को गालियाँ देगी, उनके खिलाफ साजिश रचेगी, उतना ही जनता उनके साथ आएगी; परंतु ऐसा कभी नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here