ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। सद्गुरूदेव श्री संतोषी लाल पाराशर जी का जन्मोत्सव आज शनिवार 25 जुलाई को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के अवसर पर गुरु परिवार एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का वातावरण है।
आयोजकों के अनुसार जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गुरु भाई-भगिनियां बड़ी संख्या में शामिल होकर सद्गुरूदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, गुरु वंदना एवं सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी गुरु भाई-भगिनियों एवं श्रद्धालुओं से श्री अशोक अग्रवाल के निवास पर उपस्थित होकर जन्मोत्सव समारोह में सहभागिता निभाने तथा सद्गुरूदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से जन्मोत्सव समारोह भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।




