Home छत्तीसगढ़ रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: लोगों को मारी टक्कर, बाइक...

रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: लोगों को मारी टक्कर, बाइक भी हुई क्षतिग्रस्त; महिला चालक फरार

16
0

राजधानी रायपुर में टेक रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शहर के आमानाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इसके बाद सड़क पर मौजूद लोगों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी।

राजधानी रायपुर में टेक रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शहर के आमानाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इसके बाद सड़क पर मौजूद लोगों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए, जबकि कई बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे दुर्ग से रायपुर की ओर आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर हुई। बताया जा रहा है कि CG-04-PX-8883 नंबर की कार तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर राहगीरों व वाहनों से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद कार चला रही महिला चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गई। हालांकि, टक्कर के दौरान कार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर गई, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here