नीट पेपर लीक मामले में पिछले दिनों नई दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान मचा हुआ है।
नीट पेपर लीक मामले में पिछले दिनों नई दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान मचा हुआ है। मामले में प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस मंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं पर काउंटर एफआईआर दर्ज करवाने के लिये पुलिस पर दबाव बना रही है। बीते शाम से ही कांग्रेसी थाने में डटे हैं। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।




