Home छत्तीसगढ़ रामगोपाल अग्रवाल जेल दाखिल, भूपेश बघेल कोर्ट में मिले

रामगोपाल अग्रवाल जेल दाखिल, भूपेश बघेल कोर्ट में मिले

8
0

 

रायपुर, शराब घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को 5 अगस्त तक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कोर्ट से जेल जाने से पहले अग्रवाल से मिलने पूर्व सीएम भूपेश बघेल कोर्ट पहुंचे। इस पर सबकी नजर रही। तीन वर्ष से फरारी काट रहे अग्रवाल को पहले ईडी ने और फिर ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, आरोप है कि शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका थी। इसी वजह से एजेंसी ने आगे की पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल तक फरार रहे। 8 जुलाई को उन्होंने ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 9 जुलाई को 17 जुलाई तक की पुलिस रिमांड मंजूर की गई थी। रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया गया और अब 5 अगस्त तक ईओडब्ल्यू की कस्टडी में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here