ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के आदेशानुसार जिले में प्रशासनिक दृष्टि से राजस्व अधिकारियों के प्रभार में आंशिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
आदेश के तहत वर्तमान तहसीलदार श्रीमती सरिता मढ़रिया को कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख), जिला बेमेतरा में पदस्थ किया गया है।
वहीं श्री आशुतोष गुप्ता, जो अधीक्षक (भू-अभिलेख), बेमेतरा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें तहसीलदार, थानखम्हरिया नियुक्त किया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के भाग-1 के नियम-125 के तहत उन्हें तहसीलदार, थानखम्हरिया के आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) के अधिकार भी प्रदान किए गए हैं।
इसी क्रम में श्री मोरध्वज साहू, जो नायब तहसीलदार, थानखम्हरिया के पद पर कार्यरत थे, उनका स्थानांतरण नायब तहसीलदार, देवकर के पद पर किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि सभी अधिकारी नियमानुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।




