Home छत्तीसगढ़ संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ईश्वर साहू

6
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। साजा विधायक ईश्वर साहू संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, आदर्शों एवं समाज को दिए गए समरसता, समानता और मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं।

विधायक ईश्वर साहू ने संत गुरु रविदास महाराज की पूजा-अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उपस्थित लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे।

इसके पश्चात विधायक ईश्वर साहू भिलाई स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, समरसता संकल्प अभियान, हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा की संयुक्त कार्यशाला में वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में रायपुर दक्षिण विधायक पूरंदर मिश्रा, भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, रामजी भारती सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान समरसता, राष्ट्रभक्ति तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here