थान खम्हरिया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 जुलाई 2026 को राधा-कृष्ण जमात मंदिर परिसर, थान खम्हरिया में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम परम पूज्य गुरुदेव श्री संतोषी लाल पाराशर जी के सानिध्य एवं नेतृत्व में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (IPS) होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिंकी मनहर, महंत बसंत बिहारी दास एवं तहसीलदार आशुतोष गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित वातावरण का निर्माण करना है। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं नगरवासी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने समाज के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।




