Home छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित...

अग्रवाल समाज ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होने की अपील की

17
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अग्रवाल समाज द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत 29 जुलाई 2026 (बुधवार) प्रातः 8 बजे मारवाड़ी मुक्ति धाम, थान खम्हरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

अग्रवाल समाज ने नगरवासियों, समाज के सभी सदस्यों, युवाओं, महिलाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों से इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एक पौधा लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि एक पेड़ लगाना केवल प्रकृति की सेवा ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर इस जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here