● बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरराज्यीय खूंखार डकैत गिरोह का भंडाफोड़; 12 लाख रुपये की अंधी सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, 04 कुख्यात हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार
● त्वरित व निर्णायक नेतृत्व: नवागत पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के पदभार ग्रहण करते ही इस चुनौती को प्राथमिकता पर लेते हुए त्वरित व निर्णायक कार्रवाई का खाका तैयार किया गया।
● उन्नत AI तकनीक का अभूतपूर्व उपयोग: 1000+ CCTV फुटेज, इसके अतिरिक्त बहु-आयामी (multi-source) डेटा प्रोसेसिंग में Artificial Intelligence (AI) के व्यावहारिक उपयोग से इस खूंखार अंतरराज्यीय गिरोह की सटीक पहचान व ट्रैकिंग संभव हुई।
● अंतरराज्यीय गिरोह दबोचा गया: उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के 04 आदतन, शातिर और खतरनाक हथियारबंद लुटेरों को दबोचा गया
● व्यापक जब्ती व बरामदगी:- आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹1,00,000 मूल्य के चांदी के जेवर , पिस्तौल, देशी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस, लोहे की तलवार, महिंद्रा स्कॉर्पियो, 02 मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन तथा नकदी सहित और अन्य साजो-सामान जप्त
● पुलिस द्वारा आरोपियों से चांदी के जेवर, मोबाइल, चारपहिया/दोपहिया वाहन सहित कुल 26 लाख रुपए कीमत मूल्य का सामान किया गया बरामद
● 100 से अधिक संगीन अपराध दर्ज: यह अंतरराज्यीय गिरोह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लूट, डकैती व चोरी की 100 से अधिक वारदातें कर चुका है। अपराध के दौरान आरोपी घातक हथियारों एवं अत्यधिक क्रूरता का बिना संकोच प्रयोग करते थे।
● आरोपियों द्वारा इसके पूर्व भी वर्ष 2022 एवं 2024 में भाटापारा शहर निवासी दो अन्य ज्वेलर्स संचालकों से लूटपाट की घटना की गई थी घटित
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.07.2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे, ग्राम रोहरा निवासी व दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी अपनी एक्टिवा (CG 22 AG 7852) से तरेंगा से रोहरा जा रहे थे। रोहरा हाई स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 04 नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने प्रार्थी पर हमला कर मोबाइल व स्कूटी की चाबी छीनी और बैग में रखे 13 किग्रा चांदी व 70 ग्राम सोना (कुल कीमती ₹12,00,000) लूट कर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 404/2026, धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खोमन सिन्हा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में एसडीओपी भाटापारा श्री तारेश साहू के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।
1. व्यापक CCTV फुटेज विश्लेषण: निरीक्षक हेमंत पटेल (थाना प्रभारी, भाटापारा ग्रामीण) एवं निरीक्षक प्रणाली वैद्य (प्रभारी, साइबर सेल) की संयुक्त टीम ने तरेंगा, मारो, बेमेतरा, मुंगेली, तखतपुर, बिलासपुर तथा रतनपुर मार्ग तक फैले 1,000 से अधिक CCTV फुटेजों को खंगाला।
2. AI एवं साइबर इंटेलिजेंस: जांच में न केवल वीडियो फीड बल्कि विभिन्न डेटा पैटर्न के विश्लेषण के लिए AI तकनीक (AI-driven Video & Data Analytics) का प्रभावी इस्तेमाल किया गया, जिससे संदिग्धों की गतिविधि का रूट-मैप तैयार हुआ।
3. सटीक दबिश:- साइबर सेल की तकनीकी जांच और सक्रिय मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर योजनाबद्ध दबिश देकर चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
वारदात का तरीका (Modus Operandi): एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पता लगाना- “आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने से पूर्व संबंधित स्थान की गहन रेकी (Reconnaissance) की जाती थी तथा भागने के संभावित रास्तों का पूरा मुआयना कर योजना बनाई जाती थी। मौका मिलते ही आरोपी घातक हथियारों का भय दिखाकर और आवश्यकता पड़ने पर पीड़ितों पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने और पकड़ में आने से बचने के लिए आरोपी तेज रफ्तार बाइक से अलग-अलग रास्तों तथा बाईक/चारपहिया वाहन का इस्तेमाल कर फरार हो जाते थे।” इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उच्च कोटि की दक्षता, बेहतरीन आपसी समन्वय एवं मजबूत टीम वर्क का परिचय देते हुए धैर्य से घटना के दौरान बारिक से बारीक मिले इनपुट के आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए, उनके पूरे लूट नेटवर्क का पता लगाया गया, जिससे इन खतरनाक आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है।




