Home छत्तीसगढ़ महेश सेवा निधि के प्रेरणास्रोत डी.डी. भूतड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि

महेश सेवा निधि के प्रेरणास्रोत डी.डी. भूतड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि

11
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया,

छत्तीसगढ़ महेश सेवा निधि के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रबंध न्यासी रहे द्वारकादास (डी.डी.) भूतड़ा के आकस्मिक निधन पर माहेश्वरी समाज में शोक की लहर व्याप्त है। समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके निधन को सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष नंदकिशोर राठी, महामंत्री गजेन्द्र चांडक, संगठन मंत्री जगदीश चांडक, दुर्ग जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कमल बियानी, महामंत्री संतोष चांडक, छत्तीसगढ़ महेश सेवा निधि के प्रबंध न्यासी बालकिशन झंवर, प्रादेशिक महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के उपसभापति मोहनलाल राठी, पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर गांधी, श्याम सोमानी, राजेश राठी, विट्ठल भूतड़ा, रामरतन मुंदड़ा, सुरेश मुंदड़ा तथा माहेश्वरी पंचायत साजा के संरक्षक कुन्दनमल गांधी, अध्यक्ष रमेशकुमार राठी एवं सचिव लक्ष्मीनारायण चांडक ने संयुक्त श्रद्धांजलि संदेश जारी किया।

श्रद्धांजलि संदेश में कहा गया कि डी.डी. भूतड़ा ने छत्तीसगढ़ महेश सेवा निधि को मजबूत आधार प्रदान करने, सेवा कार्यों का विस्तार करने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सेवाभाव, दूरदर्शी सोच और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

पदाधिकारियों ने कहा कि द्वारकादास भूतड़ा महेश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रेरणास्रोत थे। उनके मार्गदर्शन में समाजहित के अनेक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए। उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार, सरल व्यक्तित्व और प्रभावी नेतृत्व समाज के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि डी.डी. भूतड़ा के निधन से समाज ने एक दूरदर्शी मार्गदर्शक, कर्मठ समाजसेवी एवं संगठन को समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

अंत में समाज के पदाधिकारियों ने दिवंगत पुण्यात्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here