असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या 75 पहुंच गई है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र की ओर से राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहायता जारी रखने का भरोसा दिया।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से दौरे की मांग
कांग्रेस विधायक जॉय प्रकाश दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मांग की। दास ने कहा कि राज्य के सभी कांग्रेस विधायक अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी लोकसभा में केंद्र से असम के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी और फिल्म निर्माता रिंकी भुइयां सरमा ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त 50 स्कूलों के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह राशि उनकी फिल्म ‘कोकादेउता नाती अरु हाथी-2’ से होने वाली आय से दी जाएगी।
राहत अभियान जारी
मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रही है। प्रभावित गांवों तक टीमें पहुंच रही हैं। राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा और बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार बाढ़ के बाद व्यापक पुनर्वास योजना तैयार करेगी।