Home छत्तीसगढ़ नव नियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, नगर विकास...

नव नियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, नगर विकास को नई गति देने का लिया संकल्प

7
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया, नगर पंचायत थान खम्हरिया के सभागार में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत नव नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में एसडीएम पिंकी मनहर ने नव नियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

शपथ ग्रहण समारोह में अनिल सिंघानिया, रोहित भारती एवं बलराम निषाद ने एल्डरमैन के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नव नियुक्त एल्डरमैन अपने अनुभव एवं सहयोग से नगर के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयास से थान खम्हरिया नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकसित नगर बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

एसडीएम पिंकी मनहर ने कहा कि एल्डरमैन की जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने सभी से निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि चंदन अग्रवाल, जिला मंत्री सुरेश सिंघानिया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजेश सिंघानिया, मंडल महामंत्री घनश्याम राजपूत, चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, दौलतनाथ योगी, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय यादव, घसिया निषाद, रामसनेही नामदेव, पवन सिन्हा, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी नव नियुक्त एल्डरमैनों ने नगर के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here