Home छत्तीसगढ़ बार-बार बिजली गुल होने से नगरवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं...

बार-बार बिजली गुल होने से नगरवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

7
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। नगर में पिछले कई महीनों से लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना या निर्धारित समय-सारिणी के बार-बार बिजली बंद होने से नागरिकों में भारी नाराजगी व्याप्त है। स्थिति यह है कि हर 10 से 15 मिनट या आधे घंटे के अंतराल में बिजली का आना-जाना आम बात बन गई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक एवं लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। लगातार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती के कारण घरों के विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है, वहीं व्यापार, विद्यार्थियों की पढ़ाई और दैनिक कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यदि रखरखाव या अन्य तकनीकी कारणों से बिजली बंद करनी पड़ती है तो विभाग को पहले से सूचना जारी करनी चाहिए तथा एक निर्धारित समय-सारिणी भी सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगरवासियों ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि बार-बार हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान किया जाए तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित सेवा मानकों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here