Home छत्तीसगढ़ दुर्ग में सुबह-सुबह दो चेन स्नेचिंग: बुजुर्ग महिलाओं को बनाया निशाना; पुलिस...

दुर्ग में सुबह-सुबह दो चेन स्नेचिंग: बुजुर्ग महिलाओं को बनाया निशाना; पुलिस ने शुरू की सघन जांच

9
0

सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की दो वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। दोनों घटनाओं में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।दुर्ग जिले में शनिवार सुबह कुछ ही समय के अंतराल में चेन स्नेचिंग की दो घटनाएं सामने आईं। सुपेला और भट्टी थाना क्षेत्र में हुई इन वारदातों में अज्ञात बदमाशों ने अकेली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया। घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पहली घटना सुपेला थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी परिसर स्थित भाजपा कार्यालय के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग महिला सुबह अपने घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो युवक वहां पहुंचे। वाहन चला रहा युवक हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठे युवक ने चेहरे पर नकाब लगाया हुआ था। मौका मिलते ही बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here