Home छत्तीसगढ़ कोरबा का कुख्यात बदमाश ‘आशु चुटैल उर्फ घोड़ा’ गिरफ्तार, चाकूबाजी और थार...

कोरबा का कुख्यात बदमाश ‘आशु चुटैल उर्फ घोड़ा’ गिरफ्तार, चाकूबाजी और थार आगजनी कांड में बड़ा खुलासा

11
0

कोरबा पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

कोरबा पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। वहीं, थार वाहन आगजनी मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, आशु चुटैल उर्फ घोड़ा आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और चोरी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने और जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी कोरबा को प्रस्ताव भी भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here