Home छत्तीसगढ़ धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां; आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को...

धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां; आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को गोलियों से भून डाला

13
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने मजदूरों से धर्म पूछकर गोलियों से भून डाला। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर में धर्म पूछकर गोलियां बरसाई गई थी।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई। इससे प्रदेश में चारों तरफ शोक की लहर है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शैडो संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने मजदूरों से धर्म पूछकर गोलियों से भून डाला। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर में धर्म पूछकर गोलियां बरसाई गई थी। घाटी में महज 10 दिनों के भीतर टारगेट किलिंग की यह दूसरी बड़ी घटना है।

इस आतंकी हमले को लेकर प्रदेश में चारों तरफ शोक की लहर है। लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आतंकियों के इस कायराना कृत्य की कड़ी निंदा की है। मामले में राज्य सरकार और केंद्र सरकार से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आतंकी हमले में प्रदेश के दो मजदूरों की मौत पर गहरा दुख जताया है। पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। कुलगाम में मजदूरों को निशाना बनाकर किये गये हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को गोली लगी थी। इसमें से दोनों मजदूरों की मौत हो गई है। सुरक्षा बलों ने घटना के बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

बताया जाता है कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम क्षेत्र में आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की, जिसमें दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल था। जिसका भी इलाज के दौरान मौत हो गई। छत्तीसगढ़ निवासी 24 वर्षीय दीपक रात्रे पिता उमाशंकर रात्रे ने हमले के दौरान ही दम तोड़ दिया था। वहीं 28 वर्षीय भूपेंद्र पिता दशरथ की की मौत हो गई है। शुरुआत में वो घायल थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल अनंतनाग में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर एसकेआईएमएस श्रीनगर रेफर किया गया। उनके सीने में गोली लगी थी। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों मजदूर कुलगाम के केलम इलाके में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने दोनों मजदूरों को निशाना बनाया। स्थानीय प्रशासन की सूचना पर दोनों मजदूरों के परिजन कुलगाम रवाना हो गये हैं। छत्तीसगढ़ शासन की टीम इस मामले में नजर बनाई हुई है।
इस हमले के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीती रात 11.55 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस आतंकवादी हमले को लेकर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसमें लिखा कि ‘कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here