Home छत्तीसगढ़ नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान का होगा शुभारंभ

नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान का होगा शुभारंभ

8
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

बेमेतरा/थान खमरिया,  युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ 02 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 9:30 बजे टाउन हॉल, बेमेतरा में किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयालदास बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, राज्य सहकारी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगरपालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, जनपद पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती हेमा जय दिवाकर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय साहू उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के पदाधिकारी, नगर निकायों के जनप्रतिनिधि, युवा, विद्यार्थी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। आयोजन में अधिक से अधिक नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here