दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश उनका मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर चाकू मारकर उपसरपंच की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार देर रात मृतक उपसरपंच अपने साथियों के साथ एक निजी अस्पताल गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान करहीडीह चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी उनका मोबाइल फोन और 4 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। मृतक प्रकाश सिंह कश्यप धमधा ब्लॉक के ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे। उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में इसी गांव की सरपंच हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।