Home छत्तीसगढ़ एक ही दिन में चार दर्दनाक हादसे, सर्पदंश-करंट और सड़क दुर्घटना ने...

एक ही दिन में चार दर्दनाक हादसे, सर्पदंश-करंट और सड़क दुर्घटना ने ली चार जिंदगियां; मची अफरा-तफरी

6
0

धमतरी जिले में रविवार को चार अलग-अलग घटनाओं में एक दिव्यांग, एक कोटवार समेत चार लोगों की मौत हो गई। इनमें करैत सांप के डंसने, सड़क हादसे, करंट लगने और एक संदिग्ध मौत का मामला शामिल है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है।

धमतरी जिले में आज रविवार काल बनकर आया, जहां चार अलग-अलग घटनाओं में एक कोटवार, एक दिव्यांग समेत चार लोगों की मौत हो गई। चारों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। एक ही दिन में चार लोगों की मौत से जिले में हड़कंप मच गया।

दिव्यांग युवक को जहरीले करैत सांप ने डसा
मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम परेवाडीह का है, जहां घर में सोए दिव्यांग विक्रम कुमार साहू को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अचेत अवस्था में मिला युवक का शव
वहीं, दूसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र के भेंडरा गांव की है, जहां टुकेश विश्वकर्मा रात में अपने घर में सोया हुआ था। रविवार सुबह वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here