Home छत्तीसगढ़ पीएम मोदी ने किया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का...

पीएम मोदी ने किया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का देशव्यापी शुभारंभ

6
0

..नरेन्द्र कुमार सेन

गरियाबंद में स्कूली बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति रैली, पार्षद सुरेंद्र सोनटेके ने दिलाई शपथ
गरियाबंद,  भारत सरकार के युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय एवं माय भारत तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को देशव्यापी “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत गांधी मैदान गरियाबंद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और नशा मुक्त भारत के नारे लगाते हुए रैली निकाली। रैली के माध्यम से युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद गरियाबंद के पार्षद सुरेन्द्र सोनटेके रहे। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और नागरिकों को जीवन में कभी भी नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की नशामुक्त शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर ही एक विकसित भारत का निर्माण संभव है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के पार्षद श्री संदीप सरकार और श्रीमती रेणुका साहू सहित ब्लॉक नोडल संजीव साहू उपस्थित थे।
नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के युवाओं से आह्वान किया कि वे नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए इस संकल्प अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ें। शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय की सक्रिय भागीदारी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण और संकल्प अभियान में शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और प्राध्यापक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना तथा विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने आस-पास के समाज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता फैलाकर लोगों को नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here